Devshayani Ekadashi 2026: 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं हो सकेंगे शुभ कार्य, इसके बाद शुरू होगी शादियां
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी हैं और उस दिन से ही शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। बैंड, बाजा, बरात और शुभ कार्यों पर चार महीने के लिए ब्रेक लग जाएगा। विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश समेत सभी प्रकार के मांगलिक कार्य के लिए नवंबर महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। भगवान श्रीविष्णु 25 जुलाई से 20 नवंबर 2026 तक क्षीरसागर में शयन करेंगे। हिंदू धर्मग्रंथों और पंचांग के अनुसार 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ हो रहा है।
चार महीने के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन ब्रह्मांड के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव को सौंपकर चार महीने के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाएंगे। भगवान विष्णु निद्रा में होते हैं, तो उस अवधि में किए गए मांगलिक कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता। इसीलिए इस दौरान किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत नहीं की जाती।
नवंबर से होगी शुरूआत
मांगलिक कार्यों पर लगा यह विराम 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा। इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की निद्रा से जागेंगे और शहनाइयों की गूंज और शुभ कार्यों की बहार लौटेगी। पंचांग के अनुसार नवंबर में 21, 22, 23, 24, 28 व 29 तारीख को विवाह का मुहूर्त है।
pc- news18





