Devutthana Ekadashi 2026: योग निद्रा से आज जागेंगे श्रीहरि, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन से श्रीहरि योग निद्रा से जागते हैं और शुभ कार्यों का आरंभ होता है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन मुख्य रूप से विष्णु जी की पूजा माता लक्ष्मी के साथ होती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा श्रीहरि को स्वीकार्य होती है। आइए आपको बताते हैं देवउठनी एकादशी के दिन किसी मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।

देवउठनी एकादशी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त
इस साल देवउठनी एकादशी आज हैं और इसी दिन विष्णु जी का पूजन करना फलदायी होगा।

देवउठनी एकादशी पर पूजा के कुछ शुभ महूर्त मिल रहे हैं, जिसमें किया गया पूजन विशेष रूप से फलदायी होगा।
अभिजित मुहूर्त 20 नवंबर, प्रातः 11.45 से दोपहर 12.28 बजे तक
विजय मुहूर्त 20 नवंबर, दोपहर 1.54 से 2.36 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त 20 नवंबर, शाम 5.27 से 5.53 बजे तक
प्रदोष काल 20 नवंबर, शाम 5.25 से रात 8.06 बजे तक
निशिता मुहूर्त 20 नवंबर, रात्रि 11.41 से 12.34 बजे तक

देवउठनी एकादशी पूजा विधि
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। आइए जानें किस विधि से किया गया पूजन फलदायी होता है
देवउठनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए हाथ में जल और पुष्प लेकर एकादशी व्रत का संकल्प करें।
घर के मंदिर या पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करें और एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें पीले फूल, अक्षत, चंदन तथा तुलसी दल अर्पित करें। ध्यान रखें कि किसी भी एकादशी तिथि पर तुलसी की पत्तियां तोड़ना वर्जित होता है, इसलिए आप एक दिन पहले ही पत्तियां तोड़कर रखें।
भगवान विष्णु को पंचामृत, फल, मिठाई और पीले रंग की वस्तुओं का भोग लगाएं। ध्यान रखें कि भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें।
देवउठनी एकादशी की पूरी कथा पढ़ें या सुनें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
पूजा के समापन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें। साथ ही, तुलसी माता की आरती भी करें।

शाम के समय घर के मंदिर में, मुख्य द्वार पर और तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
यदि आप उपवास करते हैं, तो पूरे दिन उपवास करने के बाद अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर शुभ समय में भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद व्रत का पारण करें।

pc- aaj tak