Dharmendra: सनी और बॉबी फार्महाउस पर मनाएंगे धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन, फैंस के लिए खोला जाएगा फार्महाउस

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। जब उनका निधन हुआ तो वह 89 साल के थे और कुछ दिनों में अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन ऐसा हो न सका। अब खबरें यह हैं कि धर्मेंद्र की याद में उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अपने परिवारों के साथ खंडाला स्थित उनके फार्महाउस पर इस दिन को मनाने का प्लान बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वे उस दिन घर के गेट भी खोलेंगे ताकि फैंस आकर अपने प्रिय एक्टर की विरासत को सेलिब्रेट कर सकें, यह फैसला परिवार ने दिग्गज स्टार के प्राइवेट अंतिम संस्कार के बाद लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल ने बाकी परिवार के साथ मिलकर धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी विरासत के लिए श्रद्धांजलि में बदलने का फैसला किया है।

परिवार उनके खंडाला स्थित फार्महाउस जाएगा, देओल परिवार ने फार्महाउस के गेट जनता के लिए खोलने का प्लान भी बनाया है। खबरों की माने तो अपनी प्लानिंग पर चर्चा करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि कई फैंस को धर्मेंद्र से आखिरी बार मिलने या उन्हें देखने का मौका नहीं मिला, इसलिए उन्होंने फार्महाउस के गेट उन फैंस के लिए खोलने का फैसला किया है, जो आकर श्रद्धांजलि देना चाहते हैं और परिवार से मिलना चाहते हैं।

pc- livemint.com