Dhirendra Shastri: बाबा रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान, वो मेरे वरिष्ठ और अभिभावक के समान
- byShiv
- 25 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। स्वामी रामदेव की टिप्पणी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने किसी तरह का पलटवार करने के बजाय संतों के बीच आपसी सम्मान, संयम और सहिष्णुता बनाए रखने का संदेश दिया। शास्त्री ने कहा कि किसी की प्रशंसा अच्छी लगे और आलोचना बुरी, ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। प्रशंसा और निंदा दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए।
स्वामी रामदेव को बताया अभिभावक तुल्य
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बाबा रामदेव के लिए मंच से अपनी बात रखते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वामी रामदेव को वरिष्ठ और अभिभावक के समान बताया। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही स्वामी रामदेव ने मंच से स्नेहपूर्वक उनकी प्रशंसा की थी। अब यदि उन्होंने कोई दूसरी बात कही है तो उसे भी वे सहजता से स्वीकार करेंगे।
स्वामी रामदेव ने सीधे नाम नहीं लिया
धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि स्वामी रामदेव ने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया है। ऐसे में इस विषय को लेकर किसी तरह का विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी संत के प्रति अनादर का भाव नहीं रख सकते। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने अपने समर्थकों से भी इस पूरे मामले को विवाद का रूप नहीं देने की अपील की।
pc- khabargaon.com






