Dhurandhar 2: आदित्य धर की धुरंधर 2 के बाद धुरंधर 3 को लेकर आया अपडेट, जाने कब से शुरू होगी शूटिंग!

इंटरनेट डेस्क। धुरंधर से जबरदस्त पैसा कमाने के बाद अब आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी वक्त से एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। धुरंधर जब रिलीज हुई थी, तभी हिंट मिल गया था कि मेकर्स धुरंधर 2 भी लेकर आएंगे।

वहीं अब 19 मार्च को धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है, ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि धुरंधर 3 बनेगी या नहीं। चलिए जानते हैं आदित्य धर ने पार्ट 3 को लेकर क्या कहा है।

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर द रिवेंज वो रिलीज से पहले ही काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में इस यूनिवर्स को मेकर्स और भी ज्यादा एक्सपैंड करना चाहते हैं। रिपोर्ट पर गौर करें तो आदित्य धर से स्टूडियो चाहता है कि धुरंधर 3 पर भी काम हो। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ये ऐसा सब्जेक्ट है, जिसपर कई पार्ट्स बनाए जा सकते हैं। यही वजह है कि कहीं ना कहीं तीसरे पार्ट काम करने की संभावना से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता है। रिपोर्ट में तो ये भी बताया गया है कि आदित्य के पास पहले से ही पार्ट 3 के लिए आइडिया है।

pc- moneycontrol.com