Dhurandhar Trailer: फिल्म धुरंधर ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त का दिखा खतरनाक...
- byShiv
- 18 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे धांसू सितारों से सजी फिल्म धुरंधर ट्रेलर सामने आ चुका है। यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का ये ट्रेलर एक दम धांसू है। इस फिल्म में केवल रणवीर सिंह ने ही नहीं बल्कि उनके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल ने भी गदर काट रखा है।
आदित्य धर की एक्शन-पैक्ड और बड़े स्केल पर तैयार हो फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर शुरुआत से ही उम्मीदें जबरदस्त रही हैं। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने नए और दमदार लुक में दिख रहे हैं। जो पद्मावत से भी अधिक खतरनाक दिख रहा है।
हालांकि, इस बात का अंदाजा तो फिल्म के पोस्टर से ही लग गया था जिसमें वो किसी प्रलय से कम नहीं दिख रहे। धुरंधर में रणवीर का एग्रेसिव अंदाज, इंटेंस लुक और हाई-ऑक्टेन अवतार ने लोगों के बीच तहलका मचा डाला है।
pc- english.bigtvlive.com






