Diwali 2025: दिवाली की तारीख को लेकर स्थिति हुई स्पष्ट,जाने किस तारीख को मनाया जाएगा त्योहार

इंटरनेट डेस्क। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली को लेकर संशय बना हुआ है। सबके मन में यह सवाल उठ रहा हैं की दिवाली 20 अक्टूबर की हैं या फिर 21 की। लेकिन तिथियों के अंतर के कारण इस बार भी दिवाली को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है,  कुछ पंचांगों में दिवाली 20 की तो कुछ में 21 अक्टूबर की बताई गई है। वहीं  मध्यप्रदेश स्थित उज्जैन के विद्वानों  का मानना है कि प्रदोष काल की अमावस्या 20 अक्टूबर की रात तक रहेगी। 

क्या कह रहे विद्वान  
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली पर्व मनाया जाता है, पंचांग की गणना के अनुसार 20 अक्टूबर सोमवार को गणितीय पद्धति एवं धर्मशास्त्रीय मान्यता के आधार पर दीपावली का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन चतुर्दशी तिथि दोपहर 3.45 तक विद्यमान रहेगी, उसके बाद अमावस्या लग जाएगी धर्मशास्त्रीय मत अनुसार प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का अनुक्रम होना दीपावली की पूजन के लिए शास्त्रोक्त है। इस दृष्टि से 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाना चाहिए।

रूप चौदस दोपहर तक 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विद्वानों  का कहना हैं कि रूप चौदस दीपावली के दिन दोपहर 3.45 तक रहेगी। पिछले साल भी दीपावली को लेकर ज्योतिषाचार्य एकमत नहीं थे, इंदौर में ज्योतिष और विद्वत परिषद की बैठक में दिवाली 1 नवंबर को मनाने का निर्णय लिया था, जबकि उज्जैन के ज्योतिषाचार्यों ने शास्त्रसम्मत रूप से 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना बताया था।

pc- floweraura.com