Donald Trump:अमेरिकी राष्ट्रपति को सता रहा महाभियोग का डर, कहा- हटा सकते हैं मुझे डेमोक्रेट्स

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में एक साथ कई कारणों से राजनीतिक गलियारें में हलचल मची हुई है। दुनियाभर में वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने 2026 के मध्यावधि चुनावों को लेकर बड़ी चिंता जताते हए कहा कि अगर इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हो जाती है तो उन्हें महाभियोग के जरिए पद से हटाया जा सकता है। 

यह बात उन्होंने मंगलवार को हाउस रिपब्लिकन कॉकेस रिट्रीट में कही। इस दौरान उन्होंने इस बात पर मुख्य रूप से जोर दिया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में हाउस में नियंत्रण नहीं बनाए रख पाती, तो डेमोक्रेट्स उनपर महाभियोग का कारण ढूंढ लेंगे और फिर इसके जरिए उन्हें पद से हटा देंगे।

pc- newsonair.gov.in