Donald Trump: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर सुलगी युद्ध की आग, ट्रंप को लगा बड़ा झटका, जाने क्या कहा था...

इंटरनेट डेस्क। रूस यूक्रेन के बीच शांति करवाने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका लगा हैं, जी हां रूस यूक्रेन के अलावा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भी युद्ध चल रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो इस संघर्ष को रोकने के लिए फोन कॉल करेंगे। जुलाई में इन्हीं दो एशियाई पड़ोसी देशों के बीच पांच दिन की लड़ाई खत्म कराने के लिए ट्रंप ने ही संघर्षविराम समझौता करवाया था, और अब फिर से दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विवादित सीमा पर शुरू झड़पों को लेकर दोनों ही देश एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि लड़ाई जारी रहेगी। मंगलवार को कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार से अब तक नौ नागरिक मारे गए हैं और 20 घायल हुए हैं।

दोनों देशों के बीच हालिया लड़ाई रविवार रात को शुरू हुई जिससे दोनों देशों की सीमा के पास रहने वाले लाखों लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा।

pc- aaj tak