Drishyam 3: अजय देवगन की दृश्यम द कन्क्लूजन का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर

इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन इस साल की मच अवेटेड फ़िल्मों में से एक है। दृश्यम 3 साल 2015 में शुरू हुई सलगांवकर परिवार की क्राइम गाथा का आखिरी चैप्टर होगी। फिल्म के दोनों पार्ट काफी हिट रहे थे। वहीं अब तीसरे पार्ट को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है। इन सबके बीच मेकर्स ने 9 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।

दृश्यम द कन्क्लूजन का ट्रेलर आज ऐसी  खास जगह पर लॉन्च किया गया जो सीधे इस कहानी की दुनिया से जुड़ी है। दरअसल दृश्यम 3 की दुनिया को मुंबई में नहीं, बल्कि पणजी, गोवा में सबके सामने लाया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत में तबू नजर आती हैं जो सौरभ शुल्का से कहती है कि अगर आपको विजय की कहानी का सीक्वल लिखना पड़े तो आपके हिसाब से इस बार क्या करेगा विजय? इस पर सौरभ कहते हैं कि विजय क्या करेगा क्या नहीं करेगा ये तो विजय जानता है या अल्लाह जानता है। इसके बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है जो कहते हैं कि आप कह रहे हैं कि उनके पास स्ट्रॉन्ग एविडेंस है किस सबूत के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं स्क्री पर श्रिया और ईशिता परेशान होकर कुछ कागज जलाती हुई नजर आती हैं। इसके बाद रजत कपूर कहते नजर आते हैं मुझे अपने बेटे के लिए जस्टिस चाहिए जबकि तबू कहती हैं मुझे जस्टिस नहीं बदला चाहिए। फिर ट्रेलर में प्रकाश राज को वकील के दमदार रोल में दिखाया गया है जो कहते हैं कि अनपढ़ है बेवकूफ नहीं, इसे हल्के में लेने की गलती मैं नहीं करूंगा, फिर एसपी क्राइम ब्रांच के किरदरा में जयदीप अहलावत की एंट्री होती है। जयदीप कहते हैं कि मेरी नजर जिस पर पड़ जाए उसका बुरा टाइम शुरू हो जाता है। ट्रेलर देखकर ये अंदाजा तो हो गया है कि ये फिल्म काफी जबरदस्त रहेगी।

pc- indiatv hindi