DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 23 अक्टूबर से करें आवेदन

PC: jagran

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में शानदार मौका सामने आया है। डीयू की ओर से प्रशासनिक और गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) पदों पर कुल 126 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 अक्टूबर 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 9 नवंबर 2026

रिक्तियों का विवरण 
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 126 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

सीनियर असिस्टेंट: 46 पद

असिस्टेंट: 80 पद

भर्ती ओवरव्यू

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संगठनदिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)
पद का नामअसिस्टेंट (Assistant) एवं सीनियर असिस्टेंट (Senior Assistant)
कुल पद126 पद 
आवेदन की शुरुआती तिथि23 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि9 नवंबर 2026
आवेदन का तरीकाकेवल ऑनलाइन (ऑफिशियल वेबसाइट: du.ac.in)
चयन प्रक्रियाभर्ती परीक्षा के आधार पर
आवेदन शुल्क

• जनरल / अनरिजर्व्ड: ₹1,000

• OBC (NCL) / EWS / महिला: ₹800

• SC / ST / PwBD: ₹600

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

असिस्टेंट पद के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 2 साल का अनुभव, साथ ही हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है।

सीनियर असिस्टेंट पद के लिए: आवेदक के पास स्नातक की डिग्री और असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 3 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर कार्य करने की बेसिक जानकारी जरूरी है। इस पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार निम्नलिखित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा:

जनरल / अनारक्षित वर्ग: ₹1000/-

ओबीसी (NCL) / ईडब्ल्यूएस / महिला वर्ग: ₹800/-

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी वर्ग: ₹600/-

चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।