Durva Ganesh Chaturthi 2026: जाने किस दिन हैं दूर्वा गणेश चतुर्थी, इस दिन करेंगे आप भी ये उपाय तो मिलेगा विशेष पुण्य

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और इस महीने में  भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। इस महीने में दूर्वा गणेश चतुर्थी भी आती है। इसका व्रत 16 अगस्त 2026 को है, इस दिन खास तौर पर दूर्वा से गणेश जी की पूजा की जाती है, धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत से विघ्नों से मुक्ति, सुख समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।

दूर्वा गणेश चतुर्थी 2026 मुहूर्त
सावन शुक्ल चतुर्थी तिथि 15 अगस्त 2026 को शाम 5.28 पर शुरू होगी और अगले दिन 16 अगस्ते को शाम 4.52 मिनट तकर रहेगी। गणपति जी की पूजा 2 घंटे 38 मिनट का समय मिलेगा। 
गणपति पूजा का मुहूर्त - सुबह 11,06 - दोपहर 1.44

दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें दूर्वा के उपाय
सावन की गणेश चतुर्थी के दिन बच्चे से भगवान गणेश की पूजा करवाएं, पूजा के दौरान गणेश जी को दूर्वा की 11 गांठें अर्पित करें। मान्यता है कि इससे बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगाने में मदद मिलती है। अगर बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता या वह बार-बार ध्यान भटकने की शिकायत करता है, तो इस दिन गणेश जी की पूजा कराएं, उन्हें सिंदूर और दूर्वा चढ़ाकर मोदक या लड्डू का भोग लगाएं, मान्यता है कि इस उपाय से पढ़ाई के प्रति रुचि और सकारात्मकता बढ़ती है।

pc- abp news english