ED: रैपिडो चालक के खाते में 331 करोड़ रुपए, 1 करोड़ खर्च कर दिए डेस्टिनेशन वेडिंग में, जैसे ही आया ईडी की नजर में...

इंटरनेट डेस्क। एक बड़ी और चौका देने वाली खबर हैं और वो ये की एक रैपिडो चालक के खाते में 331.36 करोड़ रुपए जमा हुए और उसमें से एक करोड़ रुपए उदयपुर में एक रॉयल वैडिंग में खर्च भी हुए। इस बात के सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात ये है कि चालक को इस भारी-भरकम लेन-देन की कोई जानकारी ही नहीं थी। उसके खाते का केवल उपयोग किया जा रहा था।

ईडी क्या कह रहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईडी के सूत्रों के मुताबिक 19 अगस्त, 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच रैपिडो चालक के खाते में 331.36 करोड़ रुपए जमा हुए थे। शादी का खर्चा इसी खाते से किया गया। इस लेन देन का जब पता चला तो ईडी की टीम रैपिडो चालक के घर पहुंची तो खुलासा हुआ कि उसका घर बेहद साधारण है। उसे इस रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ईडी को पता चला कि चालक के नाम और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम पर फर्जी बैंक खाता खोला गया था।

गुजरात के एक नेता का नाम आ रहा सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईडी को शक है कि पूरा मामला गुजरात के एक नेता से जुड़ा हो सकता है। उसकी शादी उदयपुर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट में हुई थी। उसी शादी के लिए फर्जी खाते से करोड़ों रुपए के भुगतान किए गए थे। शादी आयोजन के लिए रिसॉर्ट के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट पर भी फर्जी हस्ताक्षर मिले हैं। रैपिडो चालक लगातार यही कह रहा है कि उसे न तो इस खाते के बारे में कोई जानकारी है और न ही इस शादी से उसका कोई संबंध है।

PC- livelaw.in