Election Commission: बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का जाने किस दिन होगा ऐलान

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं और इसके लिए तैयारी लगभग अंतिम चरणों में है। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा से पहले के पड़ाव पर निर्वाचन आयोग पहुंच गया है। निर्वाचन आयोग की 13 सदस्यीय टीम अपने पांच राज्यों के अंतिम पड़ाव पर पश्चिम बंगाल पहुंच गई है। हालांकि यहां आयोग को विरोध का सामना भी करना पड़ा हैं।

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और जमीनी हालात जानने के लिए निर्वाचन आयोग का उच्च स्तरीय दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुआई में कोलकाता पहुंच चुका है। कोलकाता से लौटने के बाद किसी भी दिन यानी 15 मार्च तक संभवतः चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधान सभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार साथी आयुक्तों डॉ सुखबीर सिंह संधू और डॉ विनीत जोशी व वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राज्यों के दौरे पर है। 

आयोग ने फरवरी-मार्च में अब तक असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम का दौरा कर लिया है। असम और पश्चिम बंगाल में मतदान दो से तीन चरणों में कराया जा सकता है. तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में पहले की तरह एक चरण में ही मतदान कराए जाने के आसार हैं।

pc- ndtv.in