eng vs ind: आदिल रशीद के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, टी20 इंटरनेशनल में किया ये कारनामा
- byShiv
- 08 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहली जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। नॉटिघम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, जिसके कारण इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 70 रन ही ऑलआउट हो गई।
मैच के दौरान आदिल रशीद ने भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों को शिकार बनाते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने दो विकेट लेकर भारत की पारी को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के नाम है। उन्होंने 115 मैचों में 193 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ा। आदिल के नाम 148 मैचों में 166 विकेट हो गए हैं और अब उनकी नजरें शीर्ष पर पहुंचने पर है। ईश सोढ़ी ने 142 मैच खेलते हुए 165 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
pc- hindustan






