ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, रूट संभालेंगे कमान
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच बुधवार से खेला जाएगा। जॉर्डन कॉक्स और सॉनी बेकर इस मैच में डेब्यू करेंगे। 2022 में वेस्टइंडीज दौरे पर पहला मैच खेलने वाले मैट फिशर की वापसी हुई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अनुसार जोफ्रा आर्चर भी इस मैच का हिस्सा होंगे।
जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के बाद एक अन्य तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी घुटने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं।
रूट संभालेंगे कमान
स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे। स्टोक्स और एटकिंसन के उपलब्ध नहीं होने और ओली रॉबिन्सन के चोटिल होने के कारण इंग्लैंड को ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव करने पड़े। हैं। इन बदलावों में तेज गेंदबाज सोनी बेकर और मध्य क्रम के बल्लेबाज जोर्डन कॉक्स को टेस्ट पदार्पण का मौका देना शामिल है।
PC- espncricinfo.com






