EPFO 3.0: जाने कब से निकाल सकेंगे आप भी अपने पीएफ का पैसा एटीएम और यूपीआई से

इंटरनेट डेस्क। आप नौकरी करते हैं तो आपका पीएफ कटता होगा, जितना आपका पीएफ कटता हैं उतन ही राशि आपकी कंपनी आपके पीएफ अकाउंट में जमा करवाती है। इस पैसे को मौजूदा समय में आप ऑनलाइन क्लेम कर निकलवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप एटीएम और यूपीआई के जरिए भी अपने पीएफ के पैसों को निकाल सकेंगे? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।

पीएफ खाताधारकों को क्या नई सुविधा मिलेगी?
नई सुविधा के तहत यूएएन नंबर से लॉगिन कर, ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन कर पीएफ खाताधारक सीधे यूपीआई के जरिए अपने बैंक खाते में तुरंत पैसे प्राप्त कर सकेंगे

यूपीआई के जरिए इस पैसे को एटीएम के जरिए निकाला भी जा सकेगा

कैसे निकाल सकेंगे पीएफ के पैसे?
आपको सबसे पहले ईपीएफओ के पोर्टल या एप पर लॉगिन करना होगा
यहां पर आपको कुल बैलेंस और निकालने वाले बैलेंस की जानकारी दी जाएगी
निकालने वाला बैलेंस वो बैलेंस होगा जिसे आप चाहें तो पूरा निकाल सकते हैं जबकि, दूसरे अमाउंट को आपको यहां छोड़ना जरूरी होगा
फिर आपको अमाउंट भर और यूपीआई आईडी भरकर वेरिफिकेशन करवाना है 
इसके बाद सीधे आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे
आप इन्हें एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे या यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकेंगे

कब से मिलेगी आपको ये सुविधा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस महीने यानी जून में ईपीएफओ 3.0 लॉन्च हो सकती है
इसकी टेस्टिंग पूरी कर ली गई हैं

pc- m.dailyhunt.in