EPFO ने जमा किया 8.25% ब्याज, अकाउंट में पैसा आया या नहीं? बैलेंस ऐसे करें चेक

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में करोड़ों मेंबर्स के अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। देश के करोड़ों एम्प्लॉइज के अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट करने का प्रोसेस 15 जुलाई तक शुरू हो गया है। पहली बार जुलाई महीने में इतनी बड़ी संख्या में इंटरेस्ट अमाउंट क्रेडिट किया जाएगा। पहले EPF अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट होने में कई हफ्ते और महीने लग जाते थे। पहले यह प्रोसेस सितंबर तक शुरू हो जाता था। लेकिन इस बार नए डिजिटल सिस्टम और टेक्निकल साइड के मजबूत होने की वजह से जुलाई महीने में ही अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट होने का प्रोसेस शुरू हो गया है।

नई तकनीक से प्रक्रिया हुई पहले से अधिक तेज़

पिछले कुछ वर्षों में EPFO ने अपनी डिजिटल व्यवस्था को बड़े स्तर पर अपग्रेड किया है। पहले देशभर के 123 क्षेत्रीय कार्यालयों में कर्मचारियों का डेटा अलग-अलग डेटाबेस में रखा जाता था, जिससे ब्याज की गणना और रिकॉर्ड का सत्यापन करने में काफी समय लगता था। अब सभी रिकॉर्ड को एकीकृत केंद्रीय डिजिटल डेटाबेस से जोड़ दिया गया है। साथ ही, लाखों कर्मचारियों के डेटा को सुरक्षित तरीके से नई प्रणाली में स्थानांतरित किया गया है। इस आधुनिक व्यवस्था के कारण ब्याज की गणना और राशि को खातों में जमा करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज़ और आसान हो गई है।

सदस्यों की जानकारी, उनके खातों का सत्यापन किया गया. इन सभी जानकारियों के मिलान के बाद ब्याज की रकम संबंधित ईपीएफ खाते में जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई. EPFO ने पिछले कुछ दिनों में अपना नया डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किया है. इससे कई प्रक्रियाएं सरल हो गई हैं.

अपना पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें?

आप उमंग ऐप, ईपीएफओ सदस्य ई-सेवा पोर्टल, मिस्ड कॉल या एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं कि खाते में ब्याज राशि जमा हो गई है या नहीं। आपके खाते की शेष राशि प्रदर्शित की जाएगी. इसके अलावा ईपीएफओ सदस्य पासबुक पोर्टल पर पासबुक लाइट सेवा के माध्यम से खाते की जानकारी और ब्याज संचय की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

SMS के जरिए ऐसे चेक करें अपना EPF बैलेंस

EPFO के सदस्य अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से SMS भेजकर भी अपना EPF बैलेंस और हालिया योगदान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर SMS भेजें।

यदि आप जानकारी किसी अन्य भाषा में चाहते हैं, तो ENG की जगह अपनी पसंदीदा भाषा का तीन अक्षरों वाला कोड लिखें। उदाहरण के लिए, हिंदी के लिए HIN, मराठी के लिए MAR और बंगाली के लिए BEN का उपयोग किया जा सकता है। SMS भेजने के कुछ ही समय बाद EPFO की ओर से आपके खाते का विवरण मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से बैलेंस चेक करें?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ सदस्य 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर से कॉल करना होगा. यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत होने पर आपको विवरण मिल जाएगा।