EPFO: आपका भी कटता हैं पीएफ तो मिलता हैं 7 लाख का सरकारी बीमा, बिना प्रीमियम के होता हैं एक्टिव

इंटरनेट डेस्क। आपको यह तो पता होगा की आप नौकरी करते हैं तो आपका पीएफ कटता है। इतना ही पैसा आपके अकाउंट में ऑफिस भी जमा करवाता है। अगर आपका भी पीएफ कटता हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।  दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने हर मेंबर को बिना किसी अतिरिक्त खर्च या प्रीमियम के 7 लाख रुपये तक का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस देता है।

आमतौर पर नौकरीपेशा लोगों को इस बड़े फायदे की जानकारी नहीं होती है। इस सरकारी योजना का नाम ईडीएलआई है। नौकरी के दौरान किसी अप्रिय घटना या कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में यह पैसा सीधे उसके परिवार या नॉमिनी को मिलता है। इसके लिए कर्मचारी को अलग से कोई फॉर्म भरने या मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होती है। जब तक आप ईपीएफ के सक्रिय सदस्य हैं, यह सुरक्षा चक्र अपने आप काम करता रहता है।

बिना प्रीमियम कैसे एक्टिव होता है यह सरकारी बीमा
इस इंश्योरेंस कवर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए कर्मचारी के वेतन से एक भी पैसा नहीं काटा जाता। इसके लिए किसी भी तरह की अतिरिक्त कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती है। जैसे ही कोई कर्मचारी किसी कंपनी में ज्वाइन करता है और उसका पीएफ खाता खुलता है, वह इस जीवन बीमा योजना का हकदार बन जाता है। बीमा विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि किसी ईपीएफ सदस्य की सेवाकाल (जॉब) के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या कानूनी वारिस को यह एकमुश्त बीमा राशि दी जाती है।

PC- newsbytesapp.com