Faridabad: पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था पति, फिर बॉयफ्रेंड से कहर पत्नी ने तुड़वा दिया पति के शरीर का वो अंग

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसके बारे में सुन आपकी भी हवा टाइट हो जाएगी। जी हां यहां पुलिस ने अपने पति के हाथ-पैर तुड़वाने के आरोप में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला ने अपने पति पर हमला करवाया था। आरोपियों में महिला का प्रेमी और उसके दोस्त शामिल हैं। 

क्या कह रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया की आरोपियों को अदालत में पेश किया गया हैं। अदालत ने हमला करने के आरोपियों को जमानत दे दी, जबकि आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर की रात को जब आरोपी महिला का पति ललित ड्यूटी जाने के लिए अपने घर से बाहर निकला तो कुछ नकाबपोश लोगों ने घेर कर उन पर डंडों से हमला कर दिया था। इससे उनके हाथ-पैर टूट गए थे। जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए थे। 

पुलिस जुटी थी जांच में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान भारत कॉलोनी निवासी हर्ष भाटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने बताया किघायल व्यक्ति की पत्नी ने ही यह हमला करवाया है। उसने इस अपराध को अपने दोस्त सेक्टर-87 निवसी अनिल, सेक्टर-30 निवासी गुन्ना अरनव के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि घायल की पत्नी से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसका पता उसके पति को चल गया था। पति टोका-टाकी करता था। इस पर उसने महिला के कहने पर यह हमला किया था। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने घायल की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ वर्ष पहले आरोपी महिला और मुख्य आरोपी की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। दोनों में अवैध संबंधों का पता महिला के पति को चल गया था। वह अवैध संबंधों का विरोध करता था। 

pc- aaj tak