Fengshui Tips: घर की दीवारों पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, आ सकती है दरिद्रता और गृह-क्लेश
- byvarsha
- 29 Sep, 2026
PC: live home 3d
हम अक्सर घर को सजाने के लिए दीवारों पर सुंदर तस्वीरें और पेंटिंग्स लगाते हैं। हालांकि, फेंगशुई के अनुसार दीवारों पर लगी तस्वीरें केवल सजावट का साधन नहीं हैं, बल्कि वे हमारे दैनिक जीवन और ऊर्जा चक्र को भी सीधे प्रभावित करती हैं।
शास्त्रों और फेंगशुई के मुताबिक, शुभ तस्वीरें जहां घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली खींचती हैं, वहीं कुछ अशुभ तस्वीरें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं। घर में गलत तस्वीरें लगाने से बिना वजह गृह-कलेश, पति-पत्नी में तनाव, परिजनों के बीच मनमुटाव और अचानक आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार वे कौन सी तस्वीरें हैं, जिन्हें घर की दीवारों पर लगाने से सख्त बचना चाहिए।

PC: Architectural digest india
डूबते सूरज की फोटो - डूबते सूरज की फोटो बहुत अच्छी लगती है। ऐसी तस्वीर सबका ध्यान खींचती है, इसलिए बहुत से लोग अपने घर में डूबते सूरज की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन फेंगशुई के अनुसार, घर में ऐसी तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है। क्योंकि ऐसी तस्वीरें आपके घर में पैसे की दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। इसकी जगह, फेंगशुई सलाह देता है कि आपको घर में उगते सूरज की तस्वीर लगानी चाहिए। उगता सूरज तरक्की और पैसे की मजबूती का प्रतीक माना जाता है।
बहते पानी की तस्वीर - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आपको अपने घर में कभी भी बहते पानी या ऊंचाई से गिरते झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि जैसे पानी बहता है, वैसे ही आपके घर से पैसा भी बहता है। फेंगशुई के अनुसार, ऐसी तस्वीर से पैसे की बरकत नहीं होती, पैसा आपके हाथ में नहीं टिकता।
कांटों वाले पौधे की तस्वीर - फेंगशुई के अनुसार, आपको अपने घर में कभी भी कांटों वाले किसी पौधे की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में घरेलू कलह बढ़ने की संभावना रहती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां आती हैं।






