Film Chauhan: मोहम्मद जीशान अयूब ने अजय देवगन की फिल्म से खुद हटवाई आवाज, बताया ये कारण

इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन की आने वाली फिल्म चौहान का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से वो सुर्खियों में बना हुआ है। चौहान समुदाय के कई सदस्यों और क्षत्रिय परिषद ने वीडियो की कुछ चीजों पर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण मेकर्स को बदलाव करने पड़े। हालांकि सबसे बड़े बदलावों में से एक था टीजर में मोहम्मद जीशान अयूब की आवाज को किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज से बदलना। अब जीशान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, मोहम्मद जीशान अयूब ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि असल में क्या हुआ था। एक्टर ने दावा किया कि टीजर में उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनसे एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें कोई संदर्भ या विज़ुअल रेफरेंस नहीं दिया गया था।

प्रोड्यूसर आनंद एल राय के साथ लंबे समय से जुड़े होने के कारण टीम पर भरोसा करते हुए, जीशान ने अच्छे इरादे से इसे रिकॉर्ड करने के लिए हामी भर दी। हालांकि, चौहान का टीजर देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि डायलॉग का इस्तेमाल ऐसे संदर्भ में किया गया था जिसके बारे में उन्हें कभी बताया ही नहीं गया था, प्रोमो से खुद को अलग करते हुए, एक्टर ने कहा कि उन्होंने तुरंत मेकर्स से टीजर से अपनी आवाज हटाने के लिए कहा। अपने लंबे बयान में, एक्टर ने यह भी साफ किया कि वह अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

pc- missmalini.com