Film King: दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच केपटाउन में शूटिंग करती दिखी दीपिका, शाहरुख की फिल्म में कर रही हैं...

इंटरनेट डेस्क। सुपरस्टार शाहरुख और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी एक नई फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी है। उनकी यह नई एक्शन फिल्म किंग इसी साल क्रिसमस पर आएगी, जिसे पठान फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। 

शाहरुख पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से किंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दुनिया के हर कोने में एक्टर ने अपनी फिल्म शूट की है। फिलहाल वो साउथ अफ्रीका के शहर केप टाउन में हैं, जहां फिल्म का गाना रिकॉर्ड किया जा रहा है। उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।

दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच किंग फिल्म की शूटिंग करती दिखाई दी हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म किंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। ये तस्वीरें साउथ अफ्रीका के केपटाउन शेड्यूल की बताई जा रही हैं। इसमें शाहरुख और दीपिका एक म्यूजिक सीक्वेंस के लिए शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

pc- aaj tak