Flood: नॉर्थ-ईस्ट में बारिश से हाहाकार, मणिपुर में 19 हजार लोग प्रभावित, सिक्किम में 32 लोगों की मौत
- byShiv
- 02 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। मानसून की शुरूआत ही खतरनाक हुई हैं, देश के कई राज्यों में मानसून के बिना ही हाल खराब है। नॉर्थ-ईस्ट में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किले कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं।
वहीं सिक्किम में फंसे पर्यटकों को अब पुलिस, निवासियों, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से सक्रिय रूप से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है 32 लोगों की मौत हो गई।
pc- jagran