AAP: पूर्व सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- देश में जल्द एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा और वो बदला लेगा...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केजरीवाल ने कहा कि देश में जल्द एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा और वो भारतीयों की मौत और अपमान का बदला डॉनल्ड ट्रंप से लेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि आज पूरे देश का खून खौल रहा है, लोग बहुत ज्यादा गुस्से में हैं। ट्रंप ने तीन जहाजों के ऊपर 8 जून, 10 जून और 11 जून को हमला किया। तीन भारत के लोग मारे गए, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला।

मोदी जी चुप रहे- केजरीवाल
खबरों की माने तो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर जारी एक वीडियो में कहा, 8 जून को हमला किया, प्रधानमंत्री जी चुप रहे, 10 जून को हमला किया, मोदी जी चुप रहे, 11 जून को हमला किया, मोदी जी चुप रहे, 10 जून को ट्रंप ने प्रधानमंत्री जी को सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री होने के लिए बधाई दी और प्रधानमंत्री ने ट्रंप को थैंक्यू बोला।

आगे क्या बोले
इसके आगे उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके साथ मिलकर आगे काम करना चाहता हूं। आप एक हत्यारे के साथ काम क्यों करना चाहते हैं? जिस आदमी ने तीन भारतीय लोगों का मर्डर किया...हद तो तब हो गई जब विदेश मंत्री ने उनके रुबियो को फोन किया तो अमेरिका दोबारा धमकी देता है, खेद नहीं जताया, अफसोस नहीं जताया, उसने हमारे देश के विदेश मंत्री को धमकी दी कि अगर अमेरिका के ऑर्डर को नहीं मानोगे तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

pc- english.punjabkesari.com