G-20 Summit: पीएम मोदी G-20 में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका हुए रवाना, 21 से 23 नवंबर तक होगा सम्मेलन
- byShiv
- 21 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हो गए। बता दें के पीएम मोदी यहां 21 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक आयोजित होने वाली 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। दरअसल, विकासशील देशों में लगातार आयोजित होने वाला ये चौथा जी20 शिखर सम्मेलन है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे।

3 सत्रों को करेंगे संबोधित
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस कार्यक्रम में पीएम मोदी में तीन सत्रों को संबोधित कर सकते हैं, जिनमें पहला सत्र समावेशी और सतत आर्थिक विकास, जिसमें कोई वंचित न रहे। वहीं, दूसरा सत्र एक गतिशील विश्व- जी20 का योगदान है, जिसका उद्देश्य आपदा जोखिम में कमी, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालना है। तीसरे सत्र का विषय सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायोचित भविष्य है।

दक्षिण अफ्रीका में पहली बार हो रहा
दक्षिण अफ्रीका यात्रा से पहले पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं सिरिल रामफोसा के बुलावे पर जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका की प्रेसीडेंसी में हो रहे 20वें जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने जा रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी20 समिट होगा। 2023 में जी20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान, अफ्रीकन यूनियन जी20 का मेंबर बन गया था।
PC- etv bharat, tv9, hindi.goodreturns.in






