Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा की तिथि को लेकर न हो परेशान, जाने आप भी सही तिथि और स्नान के मुहूर्त
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ज्येष्ठ मास चल रहा हैं और अधिक मास भी, ऐसे में शुक्लपक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है, गंगा दशहरा पर्व बेहद पुण्यदायी पर्व होता है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं थीं। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से बड़े पाप भी धुल जाते हैं। साथ ही गंगा दशहरा के दिन किया गया दान-पुण्य जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
इस साल गंगा दशहरा कब है?
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि 24 मई 2026 की शाम को प्रारंभ होगी और 25 मई 2026 की दोपहर को समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार, गंगा स्नान और पूजन 25 मई 2026, सोमवार को करना ही उचित होगा।
गंगा दशहरा पर स्नान मुहूर्त 2026
गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.40 बजे से 05.23 बजे तक
अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12.17 बजे से 01.10 बजे तक
अवतरण दिवस को गंगा दशहरा क्यों कहते हैं?
दरअसल, गंगा नदी के अवतरण को गंगा दशहरा कहने के पीछे खास वजह है। शास्त्रों के अनुसार यहां दशहरा शब्द से अर्थ दस प्रकार के पापों का हरण करना है। यानी कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने, दान-पुण्य, पूजा करने से 10 प्रकार के पाप धुल जाते हैं। यही वजह है कि भक्त इस दिन स्नान, दान, हवन और गंगा स्तोत्र का पाठ करते हैं।
pc- navbharatlive.com






