Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार करें आप भी इन चीजों का दान, मिलेगा आपको पुण्य लाभ
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। गंगा दशहरा का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व बताया गया है। लोग मानते हैं कि श्रद्धा से किया गया दान जीवन के दुख-दर्द को कम करता है। ऐसे में आज जानेंगे की गंगा दशहरा पर लोगों को अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए। साल 2026 में गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए लाल वस्त्र, गुड़ और मसूर दाल का दान शुभ माना जाता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले सफेद वस्त्र, चावल, दूध और मिठाई का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरी मूंग, हरे फल और हरे वस्त्र का दान करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए दूध, चावल और चांदी से जुड़ी चीजों का दान शुभ माना गया है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को गेहूं, तांबे के बर्तन और लाल फलों का दान करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक हरी सब्जियां, मूंग दाल और किताबों का दान कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों को सफेद मिठाई, इत्र और वस्त्र का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग लाल फल, गुड़ और तांबे की वस्तुओं का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल और केले का दान करना चाहिए
मकर राशि
मकर राशि वाले काले तिल, कंबल और लोहे की वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को जल से भरे पात्र, नीले वस्त्र और उड़द दाल का दान करना शुभ माना गया है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए पीले फल, केसर, हल्दी और धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ माना गया है।
pc- aaj tak





