Ghaziabad: सहेली की पार्टी में गई थी महिला, बीयर पीने के बाद हुआ नशा तो पार्टी में आए मेहमान ने किया रेप....जब तक उतरा नशा तो लुट चुकी थी....
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई हैं तो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां सहेली की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई एक महिला से सहेली के दोस्त ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उनके नशे में होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना 24 जुलाई की बताई जा रही हैं और इसको लेकर अब शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
नशे में होने का उठाया फायदा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित महिला खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ रहती है। 24 जुलाई को महिला की एक सहेली का जन्मदिन था। सहेली ने कनावनी में अपने दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी दी थी। पार्टी में पीड़िता भी पहुंची थी। पार्टी में सहेली के अलावा तीन महिला व तीन अन्य युवक भी थे।
मुकदमा हुआ दर्ज
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि केक काटने के बाद सभी ने बीयर पी थी। इस दौरान उसे थोड़ा सा नशा हो गया। आरोप है कि पार्टी में मौजूद एक युवक सुमित ने उसके नशे में होने का फायदा उठाया और एक कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता ने 27 जुलाई को पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
pc- ghc.health






