Goa Dance Club Fire: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत, 20 स्टाफ और 5 टूरिस्ट की गई जान
- byShiv
- 08 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में लगी भीषण आग से 25 लोगों मौत हो गई। इन मृतकों की पहचान कर ली गई है, इनमें 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल हैं। मृतकों में दिल्ली के चार और कर्नाटक के एक पर्यटक के अलावा उत्तराखंड, नेपाल, झारखंड, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के स्टाफ सदस्य थे।

रविवार अलसुबह का बताया जा रहा मामला
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो गोवा के अरपोरा में रविवार तड़के नाइटक्लब में लगी भीषण आग में मारे गए सभी 25 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने रविवार देर रात मृतकों की सूची जारी की। मृतकों में 20 नाइटक्लब के स्टाफ थे जबकि 5 पर्यटकों ने भी इस हादसे में जान गंवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक जो पांच पर्यटक हादसे में मारे गए, उनमें चार दिल्ली के रहने वाले थे, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे. पांचवां पर्यटक कर्नाटक का निवासी था।
ऐसे हुई पहचान
दिल्ली के चार पर्यटक सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार थे, सभी की पहचान उनकी रिश्तेदार भावना जोशी ने की, कर्नाटक के पर्यटक की पहचान इशाक के रूप में हुई, जिसकी पहचान उसके पिता एम. डी. हुसैन ने की। बीस स्टाफ सदस्यों में सबसे अधिक उत्तराखंड के पांच लोग थे, उनके नाम जितेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह बताए गए हैं, नेपाल के चार नागरिक चूर्णा बहादुर पुन, विवेक कटवाल, सबिन और सुदीप हैं, ये लोग भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। महाराष्ट्र के दो पीड़ितों की पहचान डोमिनिक और मनोज जोरा के रूप में हुई, उत्तर प्रदेश के रोहन सिंह और सुनील कुमार और झारखंड के तीन कर्मचारी मोहित, प्रदीप महतो और बिनोद महतो भी हादसे का शिकार हुए हैं। असम से मनोजीत माल, राहुल तांति और दिगंबर पतीर की मौत की पुष्टि की गई है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से एकमात्र पीड़ित सुभाष छेत्री थे।
pc- x.com,





