Gold Silver Price: सुबह-सुबह सोने-चांदी ने चौंकाया, आज इतना है गोल्ड-सिल्वर का भाव, जानें
- byvarsha
- 21 Feb, 2026
pc: news18
शादियों के सीजन में सोने-चांदी की चमक और तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग के कारण कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर आई तेजी का असर रिटेल बाजार में साफ दिख रहा है।
आज का सोने का ताजा भाव (21 फरवरी)
24 कैरेट (शुद्ध सोना)
₹15,752 प्रति ग्राम
₹1,57,520 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में कुछ सर्राफा बाजारों में भाव ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया।
22 कैरेट (जेवराती सोना)
₹14,440 प्रति ग्राम
₹1,44,400 प्रति 10 ग्राम
प्रमुख शहरों में 24K सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली – ₹1,59,500
मुंबई – ₹1,57,370
चेन्नई – ₹1,58,820
लखनऊ – ₹1,57,530
चांदी का ताजा रेट
₹270 प्रति ग्राम
₹2,70,000 प्रति किलोग्राम
कल की भारी तेजी के बाद आज चांदी ₹2.64 लाख से ₹2.70 लाख प्रति किलो के दायरे में स्थिर नजर आ रही है।
राजस्तान में भाव
राज्य के प्रमुख शहरों में भी भावों में अंतर देखने को मिला. जयपुर में शुद्ध चांदी 2,43,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,54,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा. जोधपुर में चांदी 2,42,800 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,53,800 रुपए दर्ज किया गया. उदयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,44,000 रुपए प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना 1,53,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका. वहीं कोटा में चांदी 2,44,500 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. शहरों के अनुसार कीमतों में हल्का अंतर देखा गया, लेकिन तेजी का रुख हर जगह समान रहा.
MCX पर क्या रहा हाल?
20 फरवरी को MCX पर:
सोना ₹117 की तेजी के साथ ₹1,56,993 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
मार्च वायदा चांदी ₹10,649 उछलकर ₹2,52,042 प्रति किलो पर बंद हुई।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव
डॉलर में उतार-चढ़ाव
निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि
शादियों के सीजन में ज्वेलरी की मजबूत मांग






