Gold Silver Price: दिवाली के बाद सोने में गिरावट का दौर, आज भी 5 हजार से ज्यादा गिरे दाम, जाने नई रेट

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। 16 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 137610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 5,950 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 5450 रुपये तक नीचे आई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 126290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 126140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 137610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 138480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 126940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट का आलम बरकरार है। 16 नवंबर की सुबह चांदी 194900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी 10000 रुपये सस्ती हुई।