Gold Silver Price: त्योहारी सीजन से पहले भावों में तेजी, जाने आज क्या हैं गोल्ड और सिल्वर का रेट
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। 3 दिन बाद से त्योहारी सीजन की शुरूआत हो जाएगी जो अप्रैल मई तक चलेगी, लगातार त्योहार और इस बीच शादियों की शहनाई भी बजेगी, इस बीच सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोने और चांदी की कीमतों में आज 8 अक्टूबर को तेजी आ गई है, सोने का रेट एमसीएक्स पर 533 रुपये चढ़कर 149636 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी भी 339 रुपये उछलकर 223900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,37,240 और 24 कैरेट ₹1,49,560 प्रति 10 ग्राम है, मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट का भाव ₹1,37,090, जबकि 24 कैरेट ₹1,49,560 है। चेन्नई में 22 कैरेट ₹1,37,110 और 24 कैरेट ₹1,49,580 पर है, वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा ₹1,49,690 प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना ₹1,37,140 और 24 कैरेट ₹1,49,590 पर मिल रहा है।
चांदी का रेट
चांदी के भाव में भी गिरावट का सिलसिला जारी है, 8 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
pc- jagran josh






