Gold and silver rates today: जाने आज किसी भाव में बिक रहा हैं सोना और चांदी, रेटों में आया हैं बड़ा ही फेरबदल

इंटरेनट डेस्क। सोने और चांदी के भाव लगातार उतार चढ़ाव पर है। ऐसे में बाजार में हर दिन उथल पुथल देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों में इस पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज 19 फरवरी को एमसीएक्स पर सोने का भाव 20 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसल गया है और चांदी में 149 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी जा रही है। सोने का रेट आज 155741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव आज 244417 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

अलग-अलग शहर में सोने-चांदी का रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा लखनऊ, जयपुर में भी यही रेट है।  मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम 1,54,190 रुपये पर आ गया है। वहीं, पटना और अहमदाबाद में 1,54,240 रुपये पर है। इसके अलावा चार दिनों में एक किलो चांदी 20,100 रुपये सस्ती हुई है। आज 19 फरवरी को दिल्ली में चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किलोग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले 100 कम है।

मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। जबकि चेन्नई में चांदी का दाम 2,59,900 प्रति किलो है। यानी चारों बड़े महानगरों में सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में दर्ज की गई है। वैसे बता दें कि ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है। यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि ये महज अनुमान है, जो सही या गलत दोनों साबित हो सकते हैं। यह जानकारी 19 फरवरी 2026 को अपडेट की गई है।

 

pc- thehansindia.com