Gold-Silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, आज भी गिरे दाम, जाने नई कीमतें
- byShiv
- 09 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका में फिर से यु़द्ध शुरू हो गया हैं और इसका असर एक बार फिर से देश में सोने और चांदी की की कीमत पर दिखेगा। सोने चांदी के दामों में फिर से गिरावट देखी जा रही है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड लगातार फिसल रहा है। 9 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 143270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 143120 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 143120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 131190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 144540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का भाव
सोने की तरह चांदी की कीमत भी लगातार फिसल रही है। 9 जुलाई की सुबह चांदी 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.61 डॉलर प्रति औंस पर है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 131340 | 143270 |
| मुंबई | 131190 | 143120 |
| अहमदाबाद | 131240 | 143170 |
| चेन्नई | 132490 | 144540 |
| कोलकाता | 131190 | 143120 |
| हैदराबाद | 131190 | 143120 |
| जयपुर | 131340 | 143270 |
| भोपाल | 131240 | 143170 |
| लखनऊ | 131340 | 143270 |
| चंडीगढ़ | 131340 | 143270 |
pc- goodreturns.in






