Gold-Silver Rate: सोने चांदी के भावों में दिखने लगी चमक, जाने आज किस भाव में बिक रहे गोल्ड और सिल्वर

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी और ईरान के बीच शांति समझौते की खबरें सामने आ चुकी है। इन सबके बीच में  सोने-चांदी की चमक फिर से बढ़ने लगी है। गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन सोने की चमक बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 16 जून को गोल्ड महंगा हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹2460 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹2260 ऊपर चढ़ा है हुआ है।

इससे पहले 14 जून की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3440 और 22 कैरट वाला ₹3150 महंगा हुआ था।

चांदी का क्या हैं भाव
चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है और दो दिनों की स्थिरता से पहले एक ही दिन में 12 जून को यह ₹10 हजार महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 ऊपर चढ़कर ₹2,65,100 के भाव में बिक रही है।

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,51,690₹1,39,060₹1,13,810
मुंबई₹1,51,540₹1,38,910₹1,13,660
कोलकाता₹1,51,540₹1,38,910₹1,13,660
चेन्नई₹1,53,500₹1,40,710₹1,18,010
बेंगलुरु₹1,51,540₹1,38,910₹1,13,660
हैदराबाद₹1,51,540₹1,38,910₹1,13,660
लखनऊ₹1,51,690₹1,39,060₹1,13,810
पटना₹1,51,590₹1,38,960₹1,13,710
जयपुर₹1,51,690₹1,39,060₹1,13,810
अहमदाबाद₹1,51,590₹1,38,960₹1,13,710

pc- newsonair.gov.in