Govardhan Puja 2026: 9 या 10 अक्टूबर को कब होगी इस बार गोवर्धन पूजा, जाने पूजा के शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 09 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर गोवर्धन महाराज, गौ माता और गोवर्धन परिक्रमा का विशेष महत्व है। हालांकि इस बार गोवर्धन की पूजा को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग गोवर्धन पूजन 9 नवंबर को कर रहे हैं तो कुछ लोग 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की बात कह रहे हैं। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर गोवर्धन पूजन की सही तारिख कौन सही है. 9 या 10 नवंबर किस दिन गोवर्धन पूजा करना सही रहेगा. आइए जानते हैं।
गोवर्धन पूजा 2026
पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। दरअसल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक है।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत - 9 नवंबर, दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन - 10 नवंबर, दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि सूर्याेदय के समय 10 नवंबर को विद्यमान रहेगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा 2026 शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा की तिथि- 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार
अभिजित मुहूर्त- 11.44 ए एम से 12.27 पी एम
विजय मुहूर्त- 01.54 पी एम से 02.38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05.31 पी एम से 05.57 पी एम
pc- navbharatlive.com






