Govinda: पत्नी की इस हरकत की वजह से गोविंदा को हाथ जोड़कर सबके सामने मांगनी पड़ी माफी
- byShiv
- 05 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर चर्चा में रहने लगी है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था और उसमें कुछ ऐसा कह दिया की गोविंदा को सबके सामने माफी मांगनी पड़ गई। सुनीता ने गोविंदा के पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों पर एक बयान दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि एक्टर धार्मिक अनुष्ठानों पर लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन उन्हें पैसे देने से इनकार करते हैं।
अब ताजा विवाद उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्योतिषी और धार्मिक व्यक्ति पंडित मुकेश शुक्ला को लेकर है। दरअसल सुनीता ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पंडित मुकेश शुक्ला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने कहा, हमारे घर में भी एक हैं, गोविंदा के पंडित। वो भी ऐसे ही हैं पूजा करवाओ, 2 लाख रुपये दो। मैं गोविंदा से कहती हूं कि तुम खुद ही पूजा करो, उनका करवाया हुआ पूजा पाठ कुछ काम नहीं आने वाला है। भगवान आपकी पूजा तब ही स्वीकार करता है जब आप उसे अपने हाथों से करते हो।
अब गोविंदा ने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी के बयान पर माफी मांगी है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वे वर्षों से पंडित मुकेश शुक्ला से परामर्श करते रहे हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। गोविंदा ने कहा, मेरी पत्नी ने पॉडकास्ट पर पंडित मुकेश शुक्ला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, और मैं उनकी निंदा करता हूं। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।
pc- amar ujala






