Govinda: सुनीता ने अपने नाम के आगे से हटाया गोविंदा का सरनेम, तलाक की खबरें फिर से जोरों पर
- byShiv
- 18 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच एक बार फिर से तलाक की खबरें जोरों पर हैं। जी हां पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर सुनीता ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे गोविंदा के साथ उनका रिश्ता चर्चा का विषय बन गया है। सुनीता आहूजा ने अपने नाम के आगे से गोविंदा का सरनेम हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार सुनीता आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के आगे से आहूजा सरनेम हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम में एक और बदलाव किया है। उन्होंने अपने नाम में एक और एस जोड़ दिया है। उनके द्वारा नाम में किए गए इस बदलाव ने उनके और गोविंदा के फैंस को हैरान कर दिया है।
सोशल मीडिया यूजर सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों शादी के 38 साल बाद अलग हो रहे हैं? इन सवालों का अब खुद सुनीता ने जवाब दे दिया है। सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से गोविंदा का सरनेम हटाने के बाद सुनीता का कहना है कि वह आहूजा थीं और हमेशा रहेंगी। आहूजा सरनेम हटाने के बाद जैसे ही तलाक की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं, सुनीता ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में साफ कर दिया कि वह गोविंदा से अलग नहीं हो रही हैं।
pc- india today