Govinda: पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा चीची पूजा के लिए पंडित को दे देता हैं 2 लाख, लेकिन खुद की पर्सनल...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा दांेनों ही लगभग एक साल से चर्चाओं में है। ऐसे में एक बार फिर से सुनीता ने पॉडकास्ट में अपने पति की आदतों की बुराई की है। सुनीता ने कहा कि गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों की सलाह पर लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन खुदकी पर्सनल जरूरतों पर खर्च नहीं करते।

जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि गोविंदा को अपने शरीर का ख्याल रखने की जरूरत है। सुनीता ने अबरा का डाबरा शो में पारस छाबड़ा से कहा, “हमारे घर में भी एक पंडित हैं। गोविंदा के पर्सनल पंडित। वो एक बार पूजा करवाते हैं और 2 लाख रुपये ले जाते हैं। मैं गोविंदा से कहती हूं कि तुम खुद पूजा करो। उनका कराया हुआ पूजा पाठ काम नहीं आने वाला है। भगवान तुम्हारी खुदकी की हुई प्रार्थना सुनेंगे।

खबरों की माने तो सुनीता यही नहीं रूकी, उन्होंने आगे कहा कि “अब चीची को वजन कम करना होगा और अच्छा दिखना होगा। उसकी स्किन खराब हो गई है। उसे अपना ख्याल रखना चाहिए, यही मेरी दुआ है। उसने हाल ही में कहा था कि मैं तीन फिल्में बना रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि समस्या यह है कि उसे अच्छी टीम नहीं मिल रही है।

pc- aaj tak