Gupt Navratri 2026: आषाठ मास की अष्टमी तिथि को लगाए आप भी मां भगवती को इन चीजों का भोग
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी के साथ-साथ आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की महाअष्टमी भी मनाई जाती है। आज ये अष्ठमी तिथि मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के दिन मां भगवती की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने और उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से साधक की हर गुप्त और विशेष मनोकामना पूरी होती है।
मां दुर्गा को लगाएं खीर का भोग
मां दुर्गा को खीर बेहद प्रिय मानी जाती है, दूध, चावल और चीनी से बनी खीर का भोग लगाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में खुशहाली आती है और मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।
हलवे का लगाए भोग
सूजी या आटे का हलवा बनाकर मां दुर्गा को अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में परिवार और बाकी लोगों में बांटना चाहिए।
नारियल करें अर्पण
नारियल को पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से आर्थिक परेशानियां कम होने की मान्यता है।
मौसमी फलों का भोग लगाएं
इस दिन मां दुर्गा को ताजे और मौसमी फल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है, इससे जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की जाती है।
पंचामृत भी चढ़ा सकते हैं
दूध, दही, घी, शहद और मिश्री से तैयार पंचामृत का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
pc- linkedin.com





