Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष व्रत आज, नए साल की शुरूआत करें भगवान शिव की आराधना से

इंटरनेट डेस्क। नए साल के पहले ही दिन आज गुरु प्रदोष व्रत हैं, आज 1 जनवरी 2026 को 3 शुभ योग हैं, इसमें साल का पहला प्रदोष व्रत है, आप अपने नए साल की शुरूआत भगवान शिव की आराधना से कर सकते है। आज पौष शुक्ल त्रयोदशी तिथि है, आइए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत की पूजा विधि, मुहूर्त आदि।

2026 के पहले गुरु प्रदोष का मुहूर्त
पौष शुक्ल त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ- आज, गुरुवार, तड़के 1.47 एएम
पौष शुक्ल त्रयोदशी तिथि का समापन कल, शुक्रवार, 10.22 पीएम 
प्रदोष पूजा मुहूर्त- आज, शाम 5.35 पीएम से रात 8.19 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त प्रात- 05.25 बजे से 06.19 बजे तक 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक

3 शुभ योग में गुरु प्रदोष
आज गुरु प्रदोष व्रत के दिन 3 शुभ योग हैं, आज शुभ योग प्रात काल से लेकर शाम को 05.12 पी एम तक रहेगा। उसके बाद से शुक्ल योग प्रारंभ होगा। प्रदोष व्रत की पूजा शाम को शुक्ल योग में होगी, वहीं दिनभर पूजा शुभ योग में होगी, आज के दिन रवि योग रात में 10.48 पी एम से बन रहा है। जिन लोगों का आज कोई नया काम शुरू करना है, वे लोग सुबह में शुभ योग में उसका शुभारंभ कर सकते हैं। आज दोपहर में राहुकाल 01.42 पी एम से 03.00 पी एम तक है। इस समय में शुभ कार्य न करें।

pc- jagran