Guru Purnima 2026: जाने इस बार कब हैं गुरू पूर्णिमा, इस दिन क्या करना चाहिए आपको

इंटरनेट डेस्क। इस बार गुरु पूजा का पर्व गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। यह पर्व आषाढ़ पूर्णिमा को मनाया जाता हैं। कहा जाता है कि सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि देवतागण भी व्यास पूर्णिमा पर गुरुओं को वंदन करते हैं। सनातन धर्म को मानने वाले लोग गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेते हैं और गुरु भी उन्हें दीर्घायु के लिए आशीर्वाद देते हैं।

गुरु पूर्णिमा 2026 मुहूर्त
आषाढ़ पूर्णिमा 28 जुलाई 2026 को शाम 6.18 पर शुरू होगी और अगले दिन 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 05 मिनट पर इसका समापन होगा।
पूजा मुहूर्त - सुबह 5.41 - सुबह 9.04

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें
गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करें
अपने गुरु या शिक्षक को सम्मान दें, उनका आशीर्वाद भी लें
इस शुभ अवसर पर ॐ गुरवे नमः का जाप करें
गुरु पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व धन का दान करें
बच्चों में पुस्तकें या शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें

pc- astroyogi.com