Hajj 2024: मक्का में हज करने गए 500 से ज्यादा लोगों की मौत, गर्मी बन रही कारण, 52 डिग्री पहुंचा तापमान
- byShiv sharma
- 19 Jun, 2024
इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर से लोग इस समय हज के लिए पहुंच रहे हैं और ऐसे में हज के लिए मक्का पहुंचे 550 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। मरने वालों में कम से कम 323 मिस्र के लोग है। इनमें से अधिकांश की मौत गर्मी से और इससे होने वाली बीमारियों के कारण बताई गई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दो राजनयिकों ने इसकी जानकारी दी है। इनमें से एक ने कहा कि मिस्र के जितने भी तीर्थयात्रियों की मौत हुई है, उनमें से अधिकांश ने भीषण गर्मी के कारण दम तोड़ा हैं, हालांकि एक की मौत भगदड़ के दौरान घायल होने के कारण हुई है।
वहीं राजनयिकों ने कहा कि मरने वालों में कम से कम 60 जॉर्डन के नागरिक भी शामिल हैं। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 577 हो गई है। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं।
pc-news18