Hamas: गाजा में खत्म हुआ हमास सरकार का राज, जाने अब किसके हाथ में होगी कमान
- byShiv
- 07 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। गाजा पट्टी की राजनीति में सोमवार को एक ऐतिहासिक और बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फलस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने गाजा पट्टी में पिछले करीब दो दशकों से शासन कर रही अपनी सरकार के प्रशासनिक कमेटी को भंग करने का आधिकारिक एलान कर दिया है।
इस एलान के बाद अब गाजा का कामकाज संभालने के लिए एक गैर-राजनीतिक टेक्नोक्रैट कमेटी के नागरिक शासन का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि हमास साल 2007 से गाजा पर राज कर रहा था, जब उसने अपने प्रतिद्वंद्वी गुट फतह को एक संघर्ष में हराकर वहां नियंत्रण हासिल किया था।
अक्टूबर 2025 में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद से ही हमास लगातार कह रहा था कि वह रोजमर्रा के कामकाज और शासन से हटने को तैयार है। हमास के प्रवक्ता हालेम कासिम के मुताबिक हमास ने यह नया कदम इसलिए उठाया है ताकि इजरायल के पास गाजा पर हमले जारी रखने या कब्जे का कोई बहाना न रहे।
pc- news18hindi





