Hamid Ansari: पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद भड़की भाजपा, लोधी और गजनी को बताया था भारतीय लुटेरे
- byShiv
- 31 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की ओर से मध्यकालीन शासकों महमूद गजनी और लोदी वंश को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्ष इतिहास को नए सिरे से गढ़ने की कोशिश कर रहा है और हिंदुओं के धार्मिक प्रतीकों के खिलाफ हुई हिंसा को कम करके दिखा रहा है।
क्या बोली भाजपा
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर कहा कि यह बयान कोई अलग-थलग बयान नहीं है, बल्कि यह बार-बार दोहराया जाने वाला पैटर्न है, जो भारत के मध्यकालीन अतीत से जुड़ी घटनाओं को साफ-सुथरा दिखाने की कोशिश को दिखाता है। उन्होंने कहा, शरजील इमाम और उमर खालिद को युवा नेता कहने के बाद अब कांग्रेस इकोसिस्टम और हामिद अंसारी महमूद गजनी का महिमामंडन कर रहे हैं, यह वही शासक था, जिसने भारत के सोमनाथ मंदिर कोतबाह और अपवित्र किया था।
पूनावाला ने कहा, कांग्रेस बार-बार मध्यकालीन इतिहास की व्याख्या मौजूदा राजनीतिक नैरेटिव के अनुरूप करने की कोशिश करती रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इकोसिस्टम गजनी का गुणगान करता है, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का विरोध करता है और औरंगजेब जैसे दुष्ट विदेशी आक्रांताओं की ओर से हिंदुओं पर किए गए अत्याचारों को छिपाने की कोशिश करता है।
हामिद अंसारी ने क्या कहा था
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बाद ये बात सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था,जिन लोगों को हम अपनी पाठ्यपुस्तकों में विदेशी आक्रमणकारी बताते हैं,चाहे वे लोधी हों या गजनी, वे सभी भारतीय लुटेरे थे, वे बाहर से नहीं आए थे।
pc- danik bhaskar






