Hanuman Janmotsav 2026: जाने किस दिन हैं हनुमान जन्मोत्सव, आ गई हैं सही तिथि सामने, यह रही पूजा विधि भी

इंटरनेट डेस्क। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान जी के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। यह चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तिथि में थोड़ा कन्फ्यूजन है। आइए विस्तार से जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव 2026 की सही तिथि, महत्व और पूजा विधि।

हनुमान जन्मोत्सव 2026 की सही तिथि
चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 7.07 बजे शुरू होगी और 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 7.41 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इसलिए 1 अप्रैल को पूर्णिमा शुरू होने के बावजूद मुख्य जन्मोत्सव 2 अप्रैल को ही होगा। 

हनुमान जन्मोत्सव की पूजा विधि
हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। सुबह सूर्याेदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा स्थल या हनुमान मंदिर में जाकर सबसे पहले हनुमान जी को जल अर्पित करें। फिर लाल वस्त्र, लाल फूल, रोली, चंदन, जनेऊ, अक्षत, धूप, दीपक और नैवेद्य चढ़ाएं। नैवेद्य में बूंदी के लड्डू, चूरमा, फल, पान और सुपारी विशेष रूप से अर्पित करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें
आपको कम से कम  7, 11 या 108 बार हनुमान चालिसा का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ भी करें। पूजा के अंत में हनुमान जी की आरती करें और श्री राम की भी विशेष पूजा करें। व्रत रखने वाले भक्त संकल्प लेकर फलाहार करें। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण करें।

pc- thedailyjagran.com