Haryana Assembly Elections 2024: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कटे कई विधायकों और मंत्रियों के टिकट
- byShiv
- 11 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के लिए एक फेज में वोटिंग होनी हैं और इसके लिए राजनीतिक पार्टियों की और से पूरी तैयारी कर ली गई है। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, दो मंत्री सीमा त्रिखा और बनवारी लाल समेत सात विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
कट गए कई विधायकों के टिकट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी ने दूसरी सूची में पिछली बार चुनाव लड़े नौ उम्मीदवारों को बदला है। एक सीट पिहोवा पर पूर्व घोषित उम्मीदवार भी बदला गया है। भाजपा ने जिन जिन मंत्रियों को टिकट नहीं दिया उनमें स्कूल शिक्षा मंत्री और बड़खल विधायक सीमा त्रिखा शामिल हैं। उनकी जगह धनेश अदलखा को मैदान में उतारा गया है। स्वास्थ्य मंत्री और बावल विधायक बनवारी लाल की जगह कृष्ण कुमार को कैंडिडेट बनाया गया है।
विनेश के सामने उतारा इन्हें
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विनेश फोगाट के सामने भाजपा ने जुलाना सीट से योगेश बैरागी को उतारा है। बैरागी कोरोना काल में मिशन बंदे भारत में अहम भूमिका में थे। उन्होंने एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन रहते हुए कई देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरे हैं। सफीदों निवासी योगेश इस समय भाजपा युवा मोर्चा की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐजाज खान को चुनावी मैदान में उतारा है।
pc- ndtv.in