Health Tips: तेज धूप में बाहर से घर में घुसते ही नहीं करें ये गलतियां, बाद में हो सकती हैं परेशानी

इंटरनेट डेस्क। देशभर में तेज गर्मी पड़ रही हैं और इस गर्मी में घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है। लेकिन जब आप तेज धूप में से घर में घुसते हैं तो आपका मन एक दम ठंडा पानी पीने का करता हैं और अगर आप ऐसा कर भी रहे हैं तो यह आपको नई परेशानी भी दे सकता है। इसके साथ ही आपका गर्मी में और भी कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हो सकती हैं ये समस्यां
धूप से आते ही फ्रिज का एकदम चिल्ड पानी या बर्फ वाला पानी पीना बहुत से लोगों की आदत होती है। यह पल भर के लिए राहत जरूर दे सकता है, लेकिन शरीर के आंतरिक तापमान के लिए यह एक बड़ा झटका होता है। अचानक ठंडा पानी पीने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है। 

पसीने से भीगे कपड़ों को लंबे समय तक पहने रहना
गर्मियों में पसीना आना स्वाभाविक है, लेकिन वर्कआउट के बाद या बाहर से आने के बाद घंटों उन्हीं पसीने वाले कपड़ों में बैठे रहना हाइजीन के लिहाज से बहुत बड़ी गलती है। पसीने और नमी के कारण त्वचा पर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। इससे घमौरियां, फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।

pc- tv9