Health Tips: लौंग का पानी होता हैं बड़ा ही फायदेमंद, सेहत को होते हैं ये गजब के फायदे
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आपके घर के किचन में आपको लौंग जरूर मिल जाएगी। यह ऐसी चीज हैं जो आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटा सा दिखने वाला मसाला आपकी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना गया है। सिर्फ लौंग ही नहीं बल्कि इसका पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। तो जानते हैं।
सोने से पहले लौंग का पानी पीने के फ़ायदे
कई लोगों को रात में पाचन से जुड़ी दिक्कतें, जैसे पेट फूलना और गैस की समस्या होती है। अगर आपको भी ऐसी ही दिक्कतें होती हैं, तो लौंग का पानी पीना आपके पाचन की समस्याओं के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
ओरल हेल्थ
लौंग में मौजूद यूजेनॉल तत्व की वजह से, यह मुँह की सेहत के लिए भी ज़बरदस्त फ़ायदे देता है। यूजेनॉल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुँह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
pc- india tv hindi






